MainSlideदेश-विदेश

उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की शीतलहर जारी

नई दिल्ली 17 दिसम्बर।उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की शीतलहर जारी है।जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में झील और नदियो में पानी जमना शुरू हो गया है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तकमौसम मुख्य रूप से खुष्क रहने का अनुमान व्यक्त किया है।हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है।अत्यधिक ऊंचाई वाले जन-जातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 12 से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। इस मौसम से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में पेयजल व विद्युत आपूर्ति और संचार सेवाएं भी प्रभावित हैं। मध्य और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान के जमाव बिंदु तक पहुंचने  पर पाला पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button