MainSlideखेल जगत

अदिति स्वामी ने विश्व तीरंदाजी में व्यक्तिगत खिताब जीता

बर्लिन 05 अगस्त। जर्मनी के बर्लिन में अदिति स्वामी विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में महिलाओं का व्यक्तिगत खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

   अदिति ने कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में मैक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को पराजित कर स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, पुरूषों की व्‍यक्तिगत कंपाउंड स्‍पर्धा में भारत के ओजस देओतले ने पौलेंड लुकास को हराकर स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। 

   इस बीच ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में तुर्की की इपेक तोमरुक को  हराकर कांस्य पदक जीता। भारत ने इस चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण और एक कांस्य सहित कुल चार पदक अपने नाम किये।

Related Articles

Back to top button