होम मनोरंजन टीना थदानी के साथ हनी सिंह की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी...

टीना थदानी के साथ हनी सिंह की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं..

0

रैपर हनी सिंह और मॉडल-एक्टर टीना थदानी के एक दूसरे को डेट करने की काफी समय से खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशन को स्वीकार कर दोनों ने उनकी पब्लिक अपियरेंस को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर पूर्ण विराम लगा दिया। हालांकि, अब भी सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों की नफरत का सामना करना पड़ता है। लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता। इस बीच हनी सिंह ने बताया था कि टीना के साथ उनकी प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई और उन्हें रिझाने के लिए उन्हें कितने पापड़ बेलने पड़े थे।

ट्रेंडसेटर हैं हनी सिंह

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू के मुताबिक, टीना ने बताया कि उन्होंने हनी सिंह को अप्रैल, 2022 में डेट करना शुरू किया था। इससे पहले वह हनी सिंह को सिर्फ उनके काम से जानती थीं और प्रोफेशनली उनके काम की हमेशा सराहना की है। जब हनी सिंह से पहली बार उनकी मुलाकात हुई, तो दोनों में अच्छी बॉन्डिंग हो गई। टीना ने कहा कि उन्होंने कभी भी हनी सिंह को उनके पास्ट से जज नहीं किया। जब हनी सिंह से उनकी मुलाकात हुई थी, तब वह पूरी तरह से सिंगल थे। पहली मुलाकात में हनी सिंह उन्हें स्वीट और अच्छे लगे। ऐसे व्यक्ति से के इतने करीब बहुत आसान नहीं होता। वह बहुत इंटेलिजेंट और ट्रेंड सेटर हैं, जिन्होंने अपने काम के जरिये अपनी अलग पहचान बनाई।

‘ऐसा लगा जैसे वो मेरी है’

इससे पहले बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा था कि टीना थदानी से मिलने पर में उन्हें कुछ करिश्माई जादू जैसा लगा। टीना से उनकी पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। इससे पहले वह केवल बातें किया करते थे, लेकिन कभी मुलाकात नहीं की थी। दुबई में उनकी पहली मुलाकात हुई थी, लेकिन उस दौरान दोनों अपने-अपने दोस्तों के साथ थे, इसलिए तब ज्यादा बात नहीं हो पाई थी। हनी सिंह ने कहा, ‘इसके बाद टीना से मेरी मुलाकात सेट पर हुई और तब मुझे लगा कि जैसे कुछ तो अलग बात है, जैसे वह मेरी है। इसलिए मुझे उससे दोस्ती करने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े और आखिरकार मेरी मेहनत सफल हुई और उसने हां कहा।’