MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश से पोलेण्ड के राजदूत ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 09 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां भारत में पोलैण्ड के राजदूत श्री एडम बुराकोवस्की ने सौजन्य मुलाकात की।

श्री बुराकोवस्की ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कोल के क्षेत्र में व्यापक संभावनाओं के सबंध में चर्चा की। न्होंने बताया कि रायपुर जिले के अभनपुर के पास स्थित कुष्ठ आश्रम की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां आए थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री एडम बुराकोवस्की को स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button