MainSlideछत्तीसगढ़

विधानसभा उपाध्यक्ष ने संत गुरू घासीदास जी की जयंती पर उन्हे किया नमन

रायपुर 18 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी ने संत गुरू घासीदास जी की जयंती पर उऩ्हे नमन किया है।

मण्डावी ने इस अवसर पर विधान सभा स्थित सेन्ट्रल हाल में प्रतिष्ठापित संत गुरू घासीदास जी के तैलचित्र पर आज श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे,विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधानसभा के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े एवं विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संत गुरू घासीदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button