MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मिले 46 नए मरीज

रायपुर 05 जुलाई।छत्तीसगढ़ में आज 46 नए कोरोना पाजिटव मरीज मिले है,जबकि इस दौरान 52 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 52 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें रायपुर के 15,कोरबा के 11,कोरिया के 06,बिलासपुर के पांच,सरगुजा के चार,जांजगीर के तीन तथा रायगढ़ के दो मरीज है। इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 52 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 182636 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 3207 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 615 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 2578 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक 14 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button