MainSlideछत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

रायपुर 30जुलाई।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का अनुमोदन किया है।

प्रदेश कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के उपाध्यक्ष सी.अनिल, प्रदेश सचिवगण रहीम मेमन, कुंजलाल साहू, बलरामपुर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जशपुर जिला अध्यक्ष एन्जलिना केरकेट्टा, कोरिया जिला अध्यक्ष रामनरेश पटेल, सूरजपुर जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, सरगुजा जिला अध्यक्ष अनूक प्रताप सिंह टेकाम, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष नारायण कन्नौजे।

पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार सभी नये पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धांतों पर चलते हुये पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहने तथा आई.टी. सेल की मासिक गतिविधियों से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को अवगत कराने के लिये कहा गया है।

Related Articles

Back to top button