MainSlideखास ख़बरराजनीति

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान आज शाम समाप्त

अगरतला 14 फरवरी।त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान आज शाम समाप्त हो गया।

राज्य की सभी 60 सीटों पर बृहस्पतिवार को मतदान होगा। कुल 259 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला 28 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध किए जा रहे हैं।

चुनाव अभियान में त्रिपुरा के मतदाताओं ने रैलियां, रंगारंग संगीत और रोड शो और नेताओं को घर-घर जाकर प्रचार करते हुए देखा। कई बड़े नेताओं ने प्रदेश का दौरा करके अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

प्रचार अभियान में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत भाजपा शासित प्रदेशों के कई मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। वाम मोर्चा के लिए, पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के अलावा वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी, प्रकाश करात और वृंदा करात ने चुनावी प्रचार अभियान में हिस्सा लिया।

 

Related Articles

Back to top button