MainSlideखास ख़बर

वारिस पंजाब दे संगठन के गिरफ्तार लोग पुलिस कस्टड़ी में

चंडीगढ़ 19 मार्च।पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार और गोलाबारूद रखने पर गिरफ्तार किए गए वारिस पंजाब दे संगठन के सात लोगों को आज बाबा बकाला अदालत में पेश किया जहां उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इन्हें अब 23 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा।

पंजाब पुलिस ने कल वारिस पंजाब दे संगठन के इन लोगों को गिरफ्तार किया था। इस बीच पंजाब सरकार ने राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाएं एक और दिन के लिए निलंबित कर दी।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि वारिस पंजाब दे का सरगना अमृतपाल सिंह अभी फरार है। उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहों और फर्जी खबरों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button