MainSlideछत्तीसगढ़

सामान्य परिवारों के लिए नये राशनकार्ड बनाने का अभियान चलेगा 10 अक्टूबर तक

रायपुर 05 सितम्बर।छत्तीसगढ़ में सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सामान्य (एपीएल) परिवारों को नये राशनकार्ड जारी करने अभियान शुरू हो गया है।यह अभियान कल 6 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक चलेगा।

राज्य शासन द्वारा सामान्य परिवारों के सदस्य संख्या के आधार पर राशन प्रदाय किया जाएगा। एक सदस्यीय परिवार को प्रतिमाह 10 किलो चावल मिलेगा। दो सदस्यीय परिवार को 20 किलो चावल प्रतिमाह एवं तीन या अधिक सदस्यीय परिवारों को 35 किलो चावल प्रतिमाह मिलेगा।

सामान्य परिवारों के लिए नये राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन 10 से 17 सितम्बर तक ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर संचालित आवेदन प्राप्ति केन्द्रों में मिलेगा तथा आवेदक इन्ही केन्द्रों में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों एवं दो प्रति पासपोर्ट फोटो के साथ जमा कर सकेंगे।

नये राशनकार्ड के लिए पात्र एवं अपात्र पाए गए आवेदकों की सूची 22 सितम्बर तक संबंधित क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान, उचित मूल्य के दुकान, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button