देश-विदेश

जिलाधिकारी कार्तिकेयन ने आइपीएस अधिकारी बलदेव सिंह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के दिए आदेश…

तमिलनाडु पुलिस के सहायक पुलिस अधीक्षक पर युवकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया है कि विभिन्न मामलों में थाने लाए गए युवकों के दांत अधिकारी ने प्लास से उखाड़ लिए। साथ ही दो लोगों के प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया। सूत्रों ने कहा है कि आरोप सामने आने के बाद राज्य पुलिस ने उन्हें उनकी पोस्टिंग से मुक्त कर दिया है और अनिवार्य प्रतीक्षा पर रखा है।

प्लास से उखाड़े दांत

वहीं, जिलाधिकारी कार्तिकेयन ने 2020 बैच के आइपीएस अधिकारी बलदेव सिंह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। बलदेव सिंह 15 अक्टूबर 2022 को अम्बसमुद्रम में तैनात थे। वह प्रतिष्ठित संस्थान आइआइटी बांबे के छात्र रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार, विभिन्न मामलों में दस युवकों को पुलिस थाने ले गई थी। इस दौरान वहां मौजूद आइपीएस अधिकारी बलदेव सिंह ने उन्हें टार्चर करते हुए प्लास से उनके दांत उखाड़ लिए।

अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की

आरोप है कि आइपीएस अधिकारी का आरोपितों को प्रताडि़त करने का यह मुख्य तरीका है। उधर, आइएएनएस के अनुसार आइपीएस अधिकारी ने पुलिस वालों से युवक चेल्लप्पा को पकड़कर रखने के लिए कहा और खुद प्लास से एक-एक कर उसके तीन दांत उखाड़ लिए। अधिकारी पर अबतक करीब 40 आरोपितों के दांत उखाड़ने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर दो राजनीतिक संगठन नेताजी सुभाष सेना और पुरची भारतम काची की ओर से तिरुनेलवेली और अम्बासमुद्रम में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की गई है।  

Related Articles

Back to top button