MainSlideछत्तीसगढ़

बजरंग बली ने कर्नाटक में दिया कांग्रेस का साथ -भूपेश

रायपुर 13 मई।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक के मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के धार्मिक धुव्रीकरण के प्रयास को उन्होने नकार दिया,और उनके साथ ही बजरंग बली ने कांग्रेस का साथ दिया।

श्री बघेल ने आज यहां कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी एवं पार्टी महसचिव प्रियंका गांधी के साथ ही राज्य के पार्टी नेतृत्व से लेकर नीचे तक पार्टी कैडर की कड़ी मेहनत का प्रतिफल यह जीत हैं।उन्होने कहा कि वहां के मतदाताओं ने नफरती राजनीति से किनारा कर अपने जीवन से जुड़े मुद्दों पर वोट किया।

उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक दूसरा राज्य हैं जहां भाजपा की नफरती राजनीति काम नही आई और लोगो ने महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार जैसे अहम मुद्दों पर वोट किया।उन्होने कहा कि मुद्दों के आधार पर होने वाला चुनाव भाजपा कतई जीत ही नही सकती।उसकी नफरती राजनीति को लोग समझने लगे है।उन्होने कहा कि जो लोग कुछ वर्षों पहले तक कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखते थे,उन्हे आज पता लग गया कि दक्षिण भारत भाजपा मुक्त हो गया।

श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस चुनाव को अपने नाम पर लड़ा और लम्बे समय तक वहां डटकर नफरती मुद्दों को हवा देकर मतदाताओं का रूख भाजपा की ओर मोड़ने की कोशिश की,पर लोगो ने नकार दिया।कर्नाटक की हार मोदी जी की हार है।उन्होने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कर्नाटक एक बड़ा राज्य है,उसे कांग्रेस ने छीना ,इससे पूर्व हिमाचल को भाजपा से कांग्रेस ने छीना,इससे निश्चित रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा।

Related Articles

Back to top button