MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने भारत रत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर किया नमन

रायपुर 02 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता सेनानी भारतरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर नमन किया है।

श्री बघेल ने डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश को एक मजबूत संविधान दिया। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति रहते हुए स्वतंत्र तथा निष्पक्ष कार्य की मिसाल प्रस्तुत की।

उन्होने कहा कि डा.प्रसाद ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा छोड़ी गई विचार-मूल्यों की विरासत हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button