MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 14 अक्टूबर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

श्री बघेल ने दशहरा की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा कि दशहरा शक्ति पूजा, शस्त्र पूजन, हर्ष, उल्लास और विजय का पर्व है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था।

उन्होने कहा कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। यह पर्व अन्याय और अहंकार पर न्याय और सत्य की विजय को रेखांकित करता है।

Related Articles

Back to top button