Friday , February 27 2026

 निजी सैन्‍य गुट वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन को गिरफ्तार करने का आदेश

मास्को 24 जून।रूस ने निजी सैन्‍य गुट वैगनर पर सशस्‍त्र विद्रोहका आरोप लगाते हुए इसके प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

    रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने प्रिगोजिन के विद्रोह को पीठ में छुरा घोंपने जैसा बताया और इसके दोषियों को दंडित करने का संकल्‍प व्‍यक्‍त किया।खबर है कि यूक्रेन की सीमा के साथ लगे रोस्‍तोफ-ऑन-डॉन पर वैगनर के लडाकों का कब्‍जा है।

   श्री पुतिन ने आज टेलीविजन पर संबोधन में इस सशस्‍त्र विद्रोह की तुलना एक शताब्‍दी पहले हुए रूस के गृह युद्ध से करते हुए इसे कुचलने का संकल्‍प व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं देश और उसके नागरिकों के साथ विश्‍वासघात है और रूस इस आंतरिक विद्रोह से अपनी रक्षा करेगा। उन्‍होंने कहा कि देश में फिर से गृह युद्ध नहीं होने दिया जाएगा।इस बीच, रूस के अधिकारियों ने कई क्षेत्रों में सुरक्षा कडी कर दी है।