MainSlideछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा देश में आरक्षण और नौकरी कर देना चाहती है खत्म– भूपेश

रायपुर 22जून।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा मोदी सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।भाजपा देश में आरक्षण और नौकरी खत्म कर देना चाहती है।

श्री बघेल ने ईडी की कार्रवाई और अग्निपथ योजना के खिलाफ नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सभा को आज संबोधित करते हुए कहा युवा देश में बनी स्थिति देख रहे हैं। केंद्र की सरकार काँग्रेस से डरी हुई है। कार्यकर्ताओं को अपने कार्यालय जाने से रोका जा रहा है।उन्होने कहा भाजपा को खतरा सिर्फ काँग्रेस और राहुल गांधी से है।राहुल गांधी ही किसानों, नौजवानों, दलितों की लड़ाई लड़ते हैं, इसीलिए उनकी आवाज को केंद्र की भाजपा सरकार दबाना चाहती है।

उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की काँग्रेस पार्टी और जनता राहुल गांधी के साथ खड़ी है।इसके साथ ही उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर राहुल गांधी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस मौके पर काँग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सभी राज्यों के काँग्रेस विधायक शामिल रहे।

उन्होने अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए कहा केंद्र सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। चार साल बाद सेवानिवृत्त युवाओं को भाजपा अपने कार्यालय में चपरासी के रूप में रखना चाहती है। इसके साथ ही श्री बघेल ने भाजपा पर आरक्षण और नौकरी खत्म करने का आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button