MainSlideखेल जगत

सिन्धु पहुंची इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में

नई दिल्ली/जकार्ता 20 जुलाई। भारत की पी वी सिन्‍धु इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के फाइनल में पंहुच गई हैं। सिन्‍धु इस वर्ष पहली बार किसी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है।

सेमीफाइनल में आज सिन्‍धु ने चीन की चेन यू फेई को लगातार गेम में 21-19, 21-10 से हराया। फाइनल में कल सिन्‍धु का मुकाबला जापान की अकाने यामागुची से होगा।

यामागुची ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की ताई ज्यू यिंग को लगातार गेम में 21-9, 21-15 से पराजित किया।

Related Articles

Back to top button