MainSlideदेश-विदेश

उच्च न्यायालय ने भाजपा की रथ यात्रा पर फिर लगाई रोक

कोलकाता 21 दिसम्बर।कोलकाता उच्च न्यायालय ने भाजपा की रथ यात्रा पर फिर रोक लगा दी है।

पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने एकल पीठ द्वारा दी गई अनुमति पर रोक लगा दी।कल एकल पीठ ने ममता बनर्जी सरकार को फटकार लगाते हुए भाजपा की तीन रथ यात्रोँ को अनुमति दे दी थी।

इस आदेश के खिलाफ ममता बनर्जी सरकार ने मुख्य न्यायाधीश की डिवीजन बेंच के सामने चुनौती दी थी और उस पर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया था।पीठ ने सुनवाई करते हुए कल के आदेश पर रोक लगा दिया।

 

Related Articles

Back to top button