MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शिक्षा कर्मियों के संविलियन का आदेश जारी

रायपुर, 24 जुलाई।छत्तीसगढ़ में 16 हजार से ज्यादा शिक्षा कर्मियों का संविलियन किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अऩुसार दो साल या उससे अधिक की सेवा अवधि पूरी करने वाले शेष बचे पंचायत-नगरीय निकाय संवर्ग के 16278 शिक्षकों का संविलियन एक नवम्बर 20 से शिक्षा विभाग में किया जाएगा।

आदेश के अनुसार जिन पंचायतों और नगरीय निकायों के शिक्षकों ने एक जुलाई 20 को 8 वर्ष पूरा कर लिया है। उसका संविलियन भी स्कूल शिक्षा विभाग में एक नवम्बर 20 से किया जाए। संविलियन की सेवा शर्तें विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेश के अनुसार होंगे।

Related Articles

Back to top button