MainSlideखास ख़बरराजनीति

संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितम्बर तक

नई दिल्ली 31 अगस्त।संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितम्बर तक आयोजित होगा। सत्र के दौरान पांच बैठकें होंगी।

   संसदीय कार्य मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने सोशल मीडिया पर आज इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि अमृत काल के दौरान सरकार संसद में सार्थक बहस और चर्चा कराना चाहती है।

   इससे पहले 20 जुलाई को शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र 11 अगस्‍त को सम्‍पन्‍न हुआ था। संसद ने मानसून सत्र में 23 विधेयक पारित किए। इनमें डिजिटल व्‍यक्तिगत डेटा सुरक्षा विधेयक और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली सरकार सेवाएं-संशोधन विधेयक शामिल है।

 

Related Articles

Back to top button