MainSlideखेल जगत

आईपीएल के 11वें संस्करण का शुभारंभ 09 अप्रैल से

नई दिल्ली 15 फरवरी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण का उद्घाटन मुकाबला  07 अप्रैल को मुम्बई में होगा।

उद्घाटन मुकाबला  वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस और दो बार के चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।बीसीसीआई के मुताबिक दुनिया की सबसे सम्पन्न और सफल लीग के मुकाबले 27 मई तक 51 दिनों तक नौ आयोजन स्थलों पर खेले जाएंगे।

आगामी लीग में 12 मैच ऐसे हैं, जो चार बजे शाम से खेले जाएंगे जबकि 48 मैच आठ बजे से खेले जाएंगे।स्टार पहली बार लीग का प्रसारण करेगा।स्टार स्पोर्ट्स ने एक बयान जारी कर यह बात कही थी। फाइनल मुकाबला 27 मई को खेला जाएगा लेकिन इसके आयोजन स्थल की घोषणा अभी नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button