MainSlideछत्तीसगढ़

रमन ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को दी श्रद्धांजलि

रायपुर 22 मार्च।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

डा.सिंह ने इन वीर शहीदों की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर यहां जारी संदेश में कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में तीनों क्रांतिकारियों का यह महान त्याग और बलिदान युगों-युगों तक याद किया जाएगा।उन्होने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह ने भारत माता को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए अपने समकालीन युवाओं को संगठित किया और स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। यह देखकर बेहद आश्चर्य होता है कि सिर्फ 23-24 साल की युवा अवस्था में भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए एक महान आंदोलन का बखूबी नेतृत्व किया।

उन्होने कहा कि आज अगर हम सब अपने देश में आजादी और लोकतंत्र की खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो इसका सम्पूर्ण श्रेय भगत सिंह जैसे महान सेनानियों को दिया जाना चाहिए, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष जारी रखा।

Related Articles

Back to top button