MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश एवं सिंहदेव पहुंचे शंकराचार्य की शरण में

रायपुर 26 सितम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उन्हे बेदखल करने के लिए प्रयासरत स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव एक ही समय पर आज यहां गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती से आर्शीवाद लेने पहुंचे।

श्री बघेल एवं श्री सिंहदेव राजधानी के सुदर्शन संस्थानम में गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।दोनो नेताओं  ने उनके उपदेश का श्रवण भी किया।शंकराचार्य श्री सुदर्शन संस्थानम् में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय संगोष्ठी एवं सत्संग समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर आए हैं।

श्री बघेल ने चर्चा के दौरान शंकराचार्य को छत्तीसगढ़ में गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी कर गौठानों में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है, जिसका किसान भी स्वप्रेरणा से खेतों में उपयोग कर रहे हैं।

इस अवसर पर  बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button