MainSlideखास ख़बर

पूर्वी और मध्य भारत में तेज वर्षा की संभावना

नई दिल्ली 17 अगस्त।मौसम विभाग ने आज से पूर्वी और मध्य भारत में तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।

    मौसम विभाग ने इसके साथ ही अगले दो दिन ओडिसा में बहुत तेज वर्षा की आशंका जतायी है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज तेज वर्षा की भी भविष्यवाणी की गई है।

     विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी बहुत तेज वर्षा की संभावना है।

Related Articles

Back to top button