MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 2011 नए कोरोना संक्रमित मरीज

रायपुर 24 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 2011नए संक्रमित मरीज मिले हैं,जबकि 272 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।इस दौरान राज्य में 55 और मौते रिकार्ड में दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 2011 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है,उनमें सर्वाधिक 204 कोरबा के हैं।इसके अलावा दुर्ग के 140, राजनांदगांव के 119,बालोद के 51,बेमेतरा के 22,कवर्धा के 42,रायपुर के 169,धमतरी के 50,बलौदा बाजार के 35,महासमुन्द के 31,गरियाबन्द के 40,रायगढ़ के 175, जांजगीर के 160,मुंगेली के 31,पेन्ड्रा के छह,सरगुजा के 69,कोरिया के 40,सूरजपुर के 50,बलरामपुर के सात,जशपुर के 12,बस्तर के 102,कोन्डागांव के 77,दंतेवाड़ा के 63,सुकमा के 34,कांकेर के 71,नारायणपुर के सात,बीजापुर के 32 तथा अन्य राज्य के चार मरीज है।इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 272 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।राज्य में अभी तक कुल 174591 सैंपल पाजिटिव मिले हैं।इस समय 23899 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।राज्य में अब तक कुल 1793 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button