MainSlideदेश-विदेश

ऑस्ट्रिया में बुर्का और नकाब पर प्रतिबन्ध का कानून आज से लागू

वियना 01 अक्टूबर।मध्य यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया में बुर्का और नकाब जैसे पर्दों पर प्रतिबन्ध लगाने वाला कानून आज से लागू हो जाएगा।

ऑस्ट्रिया सरकार ने कहा है कि ऑस्ट्रियाई लोगों और अन्य देशों से आकर वहां रहने वाले लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण तालमेल के लिए ऑस्ट्रियाई मूल्यों का सम्मान औऱ उन्हें स्वीकार करना मूल शर्तें हैं।

सरकार ने यह भी कहा है कि कुछ परिस्थितियों में कानून में छूट दी जा सकती है जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विदूषक का मुखौटा, चिकित्सा कारणों से मास्क पहनना और ठंड के मौसम में स्कार्फ बांधना शामिल है।

Related Articles

Back to top button