MainSlideखास ख़बरराजनीति

संसद का बजट सत्र कल से होगा शुरू

नई दिल्ली 30 जनवरी।संसद का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है।इस सत्र में अंतरिम बजट एक फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा।यह सत्र 13 फरवरी तक चलेगा।

सत्र की शुरुआत पर संसद के सैंट्रल हाल में कल सुबह 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसद के कल से शुरू हो रहे सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में लोकसभा अध्यक्ष सदन की सुचारू कार्यवाही में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग का अनुरोध करेंगी।

सरकार ने भी कल संसद के दोनों सदनों में विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओँ की बैठक बुलाई है।  

Related Articles

Back to top button