
न्यूयार्क 08 सितम्बर।कनाडा की बियांका आंद्रेस्क्यू ने अमरीकी ओपन महिला सिंगल्स खिताब जीत लिया है।
फाइनल में बियांका ने सेरेना विलियम्स को 6-3, 7-5 से हराया। बियांका कोई भी ग्रैंड स्लैम जीतने वाली केनेडा की पहली खिलाड़ी हैं। पुरुष सिंगल्स फाइनल में स्पेन के रॉफेल नडाल का मुकाबला रूस के डैनिल मेदवेदेव से होगा।
नडाल का यह चौथा अमरीकी ओपन फाइनल और मेदवेदेव का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा।




