MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूज

भारत खरीदेगा फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान

नई दिल्ली 09 अप्रैल।भारत फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदेगा। कुछ सप्‍ताह में इस सौदे को औपचारिक रूप दिया जाएगा।

   रक्षा सूत्रों के अनुसार इन विमानों में से 22 सिंगल सीटर और चार डबल सीट वाले विमान होंगे। इन्हें नौसेना की आवश्‍यकताओं के अनुसार डिज़ाइन किया जाएगा। राफेल मरीन विमानों के शामिल होने से नौसेना की शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी।

    सूत्रों के अनुसार इन लड़ाकू विमानों को आईएएनएस विक्रमादित्य और आईएएनएस विक्रांत विमानवाहक पोतों पर तैनात किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button