MainSlideखेल जगत

रोजर फेडरर ने दुबई टेनिस प्रतियोगिता जीती

दुबई 03 मार्च।स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने ग्रीस के स्‍टेफानोस सितसिपास को हराकर दुबई टेनिस प्रतियोगिता जीत ली है। यह उनका एक  सौवां ए. टी. पी. सिंगल्‍स  खिताब है।

बीस बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने स्‍टेफानोस को 6-4, 6-4 से हराया। अमरीका के जिमी कॉनर्स के बाद एक 100 खिताब जीतने वाले फेडरर दूसरे टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।

कॉनर्स के 109 खिताबों का रिकार्ड तोड़ने के लिए उन्‍हें 10 और प्रतियोगिताएं जीतने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button