MainSlideदेश-विदेश

उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी जारी

लखनऊ 12 जून।उत्‍तर और मध्‍य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।उत्‍तर प्रदेश के अधिकतर स्‍थानों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार”बांदा 49 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान के साथ कल प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। झांसी में 48 डिग्री और चुर्क में 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालांकि बीती रात कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधियों और गरज चमक के साथ बर्षा के कारण तापमान में कुछ कमी आई है।

मौसम विभाग ने राज्य में आज कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधियों और तेज हवाओं के साथ वर्षा की संभावना जताई है।

 

Related Articles

Back to top button