MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की औसत पॉजिटिविटी दर घटकर हुई 5.64 प्रतिशत

रायपुर 25 मई।छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है।राज्य की पॉजिटिविटी दर घटकर 5.64 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो महीने के दौरान यह संक्रमण का सबसे निम्न दर है। पिछली बार 24 मार्च को पॉजिटिविटी दर 5.64 प्रतिशत थी। अभी प्रदेश के 28 में से 25 जिलों में संक्रमण की दर दो प्रतिशत से आठ प्रतिशत के बीच है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कल 24 मई को कांकेर, नारायणपुर और सुकमा जिले में पॉजिटिविटी दर दो प्रतिशत रही,जबकि दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम और सुकमा में अभी पॉजिटिविटी दर तीन प्रतिशत, कोरबा और सरगुजा में चार प्रतिशत हैं।इसी प्रकार रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जशपुर में पांच प्रतिशत, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, मुंगेली, बस्तर और दंतेवाड़ा में छह प्रतिशत, कोंडागांव में सात प्रतिशत तथा गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोरिया और बलरामपुर-रामानुजगंज में आठ प्रतिशत है।

 

Related Articles

Back to top button