MainSlideखास ख़बरछत्तीसगढ़राजनीति

विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद की ली शपथ

रायपुर 13 दिसम्बर।आदिवासी नेता विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली।उनके साथ दो उप मुख्यमंत्रियों अरूण साव एवं विजय शर्मा ने भी शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस मौके पर मौजूद थे।

      राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राजधानी के साइंस कालेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में श्री साय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवायी।राज्यपाल ने इसके उपरान्त दो उप मुख्यमंत्रियों अरूण साव एवं विजय शर्मा को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवायी।सभी ने ईश्वर के नाम पर हिन्दी में शपथ ली।

     इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह,भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ,असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत,केन्द्रीय राज्यमंत्री राम दास अठावले,निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह,भाजपा के राज्य प्रभारी ओम माथुर  के अलावा राज्यभर से बड़ी संख्या में आए भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button