MainSlideछत्तीसगढ़

साय के शपथ ग्रहण में सभी संप्रदाय के साधु संत हुए शामिल

रायपुर, 13 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण में आज हर मठ एवं सम्प्रदाय के साधू संत शामिल हुए।

   शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ में सभी मठों, संप्रदायों के साधु-संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।इसमें जांजगीर-चांपा के रामनामी संप्रदाय से लेकर सभी पंथ के साधकों को भी आमंत्रित किया गया।

  उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में महापुरूषों की वाणी का गहरा असर लोक में रहा है। राज्य की इस सुंदर सांस्कृतिक धार्मिक परंपरा को उचित स्थान प्रदान कर ऐतिहासिक पहल की गई।

Related Articles

Back to top button