Friday , February 27 2026

आतंकवादियों ने रिटायर्ड SSP की गोली मारकर ली जान

जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों ने एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी पर मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय गोलीबारी की। उस घटना में उनकी मौत हो गई। ये जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस ने दी है। आतंकियों की तलाश अभी जारी है। आतंकी जंगल में छुपे हो सकते हैं।