MainSlideदेश-विदेश

असम एवं बिहार में बाढ़ की स्थिति खराब

गुवाहाटी/पटना 14 जुलाई।असम एवं बिहार में कुछ और क्षेत्रों के जलमग्‍न होने से बाढ़ की स्थिति बिगड़ गई है।

असम में काज़ीरंगा नेशनल पार्क का लगभग 80 प्रतिशत भाग जलमग्न है। राज्य के 25 जिलों में बाढ़ से 14 लाख से अधिक लोगों पर असर पड़ा है। बाढ़ और भूस्खलन से अब तक सात लोगों की जान गई है।सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हैं। 25 हजार से अधिक लोगों ने राहत शिविरों में शरण ले ली है। बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में शिशु आहार समेत राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

बिहार में पूर्वी और पश्चिम चंपारण, कटिहार, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सुपौल, भागलपुर और पुर्णिया जिलों में कई और क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से हालात बिगड़ गए हैं। कल देर रात कोसी बांध के सभी सुरक्षा गेट खोल दिए गए और चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वाल्मीकि नगर स्थित गंडक बांध से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से कई गांवों में पानी भर गया और पानी सड़कों पर बह रहा है।

 

Related Articles

Back to top button