Friday , February 27 2026

एंग्लो इंडियन सदस्य मनोनीत करने के खिलाफ याचिका

नई दिल्ली 18 मई।कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने विधानसभा में एक एंग्लो इंडियन सदस्य मनोनीत करने के राज्यपाल वजूभाई वाला के कथित फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील की है।

याचिका में कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर ने मांग की है कि मुख्यमंत्री बी.एस. येडियुरप्पा के सदन में बहुमत सिद्ध करने तक राज्यपाल को एंग्लो इंडियन सदस्य विनिशा नीरो को मनोनीत न करने का निर्देश दिया जाए।

विधानसभा की 222 सीट के लिए चुनाव हुआ था। दो सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। एंग्लो इंडियन समुदाय के एक मनोनीत सदस्य सहित राज्य विधानसभा की कुल 225 सीट हैं।