MainSlideछत्तीसगढ़

रमन दो दिवसीय दौरे पर तिरूअनंतपुरम रवाना

रायपुर 03जून।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह केरल की राजधानी तिरूअनंतपुरम और तिरूपति बालाजी के दो दिवसीय दौरे पर आज रवाना हो गए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ.सिंह पूर्वान्ह तिरूअनंतपुरम पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे आन्ध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित तिरूपति आएंगे और वहां तिरूमाला में रात्रि विश्राम करेंगे।

डॉ.सिंह अगले दिन चार जून को सुबह पांच बजे तिरूमाला देव स्थानम में पूजा-अर्चना करेंगे और दोपहर बाद रायपुर लौट आएंगे।

Related Articles

Back to top button