छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: राजा देवेंद्र प्रताप सिंह बनें बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने एक सीट पर राज्यसभा सांसद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है। रायगढ़ के राज परिवार से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने 14 राज्यसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवार घोषणा कर दिया है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने एक सीट पर राज्यसभा सांसद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है। रायगढ़ के राज परिवार से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने 14 राज्यसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवार घोषणा कर दिया है। प्रदेश से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। वहीं चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है।

विश्व विख्यात संगीत सम्राट रायगढ़ नरेश स्वर्गीय चक्रधर सिंह के प्रपौत्र देवेंद्र प्रताप सिंह को बीजेपी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। देवेंद्र प्रताप सिंह वर्ष 2005-06 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री, 2008 में प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य उसके बाद साल 2011-12 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रायगढ़ जिलाध्यक्ष और साल 2011 में ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके है।

वर्तमान में वो रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। जनजाति गौरव समाज के वह बिलासपुर समाज के अध्यक्ष हैं। रेल मंत्रालय में वह हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य हैं। राजकुमार कॉलेज रायपुर एवं सेंट स्टीफन्स कॉलेज दिल्ली, दिल्ली विश्व विद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर किया है। वर्तमान में वह रुड़केला लैलूंगा में निवासरत हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं धर्म जागरण मंच के विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। वह रायगढ़ में हर साल आयोजित होने वाले प्रसिद्ध चक्रधर समारोह के आयोजन समिति के सदस्य भी हैं।

Related Articles

Back to top button