MainSlideदेश-विदेश

छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों में नियुक्त होगा केन्द्रीय दल

नई दिल्ली 31 अगस्त।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में उच्च स्तरीय केंद्रीय दल नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

मंत्रालय के सूत्रों ने आज बताया कि इन चार राज्यों में कोविड के मामलों में अचानक तेजी देखी जा रही है और उनमें से कुछ में मृत्यु दर का प्रतिशत भी बढा है।ये दल कोरोना के पॉजिटिव मामलों की रोकथाम, निगरानी,जांच और कुशल नैदानिक प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में राज्य के प्रयासों में सहयोग करेंगे।

उन्होने बताया कि ये दल कोरोना का समय पर निदान सेसंबंधित चुनौतियों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए राज्यों का मार्गदर्शन करेंगे।प्रत्येक दल में एक महामारी विशेषज्ञ और एक जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button