MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने बस्तर में सड़क हादसे में चार महिलाओं की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

रायपुर, 21 अगस्त।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के भानपुरी-चमिया में आज सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।

श्री बघेल ने बस्तर जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश हैं।जिला प्रशासन द्वारा इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर देने की कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में मतीबाई कश्यप, सनीबाई कश्यप, जानकी कश्यप और फूलमती मौर्य का निधन हुआ है। घटना में घायल ऑटो चालक सहित तीन घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button