MainSlideछत्तीसगढ़

मुखर्जी के निधन पर छत्तीसगढ़ में सात दिवस का राजकीय शोक

रायपुर 31 अगस्त।छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर 31 अगस्त से 6 सितम्बर तक राज्य में सात दिवस का राजकीय शोक घोषित किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार राजकीय शोक की अवधि में राज्य में स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं अन्य स्थानों जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां पर 31 अगस्त से 6 सितम्बर तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। राजकीय शोक की अवधि में राज्य में शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में शासन के समस्त विभाग, अध्यक्ष राजस्व मंडल, सभी संभागायुक्त, विभागाध्यक्ष और जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button