MainSlideखेल जगत

चौथी प्रीमियर बैडमिंटन लीग मुंबई में आज से शुरू

मुंबई 22 दिसम्बर।चौथी प्रीमियर बैडमिंटन लीग आज से यहां शुरू हो गई है।

पहले मैच में पुणे सेवन एसेज़ का मुकाबला हैदराबाद हंटर्स से हो रहा है। पहले मैच में हैदराबाद हंटर्स के मार्क कॉली जॉव ने पुणे सेवन के लक्ष्य सेन को 15-10, 12-15, 14-15 से हराया। डबल्स स्पर्धा में इस समय चिराग शेट्टी और मैथियास बोए तथा के.एस. रैंग और बी. इसारा के बीच मुकाबला जारी है।

टूर्नामेंट में पी वी सिंधू और स्पेन की कैरोलिना मारिन, सहित कई शीर्ष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button