MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने राष्ट्रीय खेल दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर 28अगस्त।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री बघेल ने आज खेल दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी संदेश में कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं।ज्ञातव्य हैं कि प्रतिवर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है।इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Back to top button