MainSlideछत्तीसगढ़

रमन ने जनता को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

रायपुर 02सितम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने प्रदेश की जनता को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बधाई दी है और अपनी शुभेच्छा प्रकट की है।

डॉ.सिंह ने आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद भगवत गीता में देश और दुनिया को कर्मयोग का जो प्रेरक संदेश दिया, उसे अपनाकर हर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकता है।

मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण से सभी लोगों की सुख-समृद्धि के आशीर्वाद की कामना की है।

Related Articles

Back to top button