MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट में दो जवानों की शहादत को साय ने किया नमन

रायपुर, 23 जून।सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो कोबरा जवानों की शहादत को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नमन किया है।

    श्री साय ने यहां जारी शोक संदेश में कहा कि ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान की प्रार्थना की है।

    उन्होने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

Related Articles

Back to top button