MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 999 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 06 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 999 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,वहीं 25 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अऩुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 999 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें सर्वाधिक बीजापुर के 97 हैं।इसमें सरगुजा के 81,रायगढ़ के 79, जांजगीर के 50,कोरबा के 41,कोरिया के 66,बलरामपुर के 38, रायपुर के 45,बलौदा बाजार के 57,महासमुन्द के 36,जशपुर के 64,सूरजपुर के 48 तथा बस्तर के 41 मरीज शामिल है।

इस दौरान रायपुर एवं बलौदा बाजार में चार-चार,जांजगीर में तीन तथा दुर्ग.राजनांदगांव रायगढ़.कोरबा एवं जशपुर में दो-दो लोगो की मौते हुई है।राज्य में इसके साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौते बढ़कर 13217 हो गई है।

राज्य में इस दौरान अस्पतालों एवं होमआईसोलेशन से 1909 लोगो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।राज्य में इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 23280 हो गई है।

Related Articles

Back to top button