Thursday , February 26 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से

रायपुर 25 जून।छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 22 जुलाई से शुरू होगा।

    विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने आज यहां इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 26 जुलाई तक चलेगा।इस सत्र में कुल पांच बैठके होंगी।

    उन्होने बताया कि इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किए जायेंगे।