MainSlideदेश-विदेश

भोपाल रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल क्षतिग्रस्त होने से आठ घायल

भोपाल 13 फरवरी।मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज रेलवे स्‍टेशन पर पैदल पुल के स्‍लैब के ढह जाने से आठ लोग घायल हो गये। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

पश्चिम मध्‍य रेलवे की मुख्‍य जनसम्‍पर्क अधिकारी प्रियंका दीक्षित ने बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह करीब नौ बजे हुई। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट संदेश में  दुर्घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है और स्‍थानीय प्रशासन को घायलों को सभी सहायता उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button