MainSlideछत्तीसगढ़

लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने के लिए जिला कलेक्टर अधिकृत-भूपेश

रायपुर 06 अगस्त।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है राज्य में लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने के लिए जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया गया है।

श्री बघेल ने आज यहां कहा कि कलेक्टर जिले की परिस्थितियों और जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और इस संबंध में वे स्थानीय व्यापारियों और लोगों से चर्चा कर निर्णय लेंगे।

उन्होने कहा कि कोरोना से बचाव में ही सुरक्षा है।सभी लोगों को इस संकट से बचने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना, समय-समय पर हाथ धोने जैसे उपायों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। साथ ही अति आवश्यक होने पर ही भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button